UPSC Syllabus 2025 – Complete IAS Exam Syllabus for Prelims & Mains
हेलो दोस्तों, आप सभी लोगों का Towards UPSC CSE में स्वागत है। दोस्तों आज हम UPSC SYLLABUS 2025 के बारे में जानेंगे। जैसा कि UPSC CSE 2025 का Syllabus 22 जनवरी 2025 को आ गया है। यह यूपीएससी के ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यूपीएससी ने इस बार अपने सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं।
यूपीएससी के सिलेबस के बारे में विस्तृत जानकारी के बारे में अब जानते हैं।UPSC CSE Syllabus for 2025 in Hindi
जैसा कि यूपीएससी सीएससी की परीक्षा तीन चरणों में ली जाती है।- प्रथम चरण में प्रारंभिक परीक्षा
- द्वितीय चरण में मेंस परीक्षा
- और अंतिम में इंटरव्यू लिए जाते हैं।
UPSC CSE Prelims Examination 2025
प्रारंभिक परीक्षा में दो तरह के पेपर होते हैं।
- सामान्य अध्ययन पेपर 1
- सामान्य अध्ययन पेपर 2
सामान्य अध्ययन पेपर 1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। और 200 अंक के होते हैं। समय 2 घंटे और यह माइनस मार्किंग भी होते हैं।
सामान्य अध्ययन पेपर 1 में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।सामान्य अध्ययन पेपर 1 में निम्नलिखित विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं।
इतिहास, भूगोल, भारतीय राज्यव्यवस्था, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स, साइंस और टेक्नोलॉजी, सामान्य विज्ञान, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी, कला एवं संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय संबंध इत्यादि से प्रश्न पूछे जाते हैं। और इसमें 33% के लिए उत्तीर्ण होता है।
सामान्य अध्ययन पेपर 2 (CSAT)
इस प्रश्न पत्र में कुल 80 प्रश्न होते हैं, और 200 अंक के होते हैं। समय दो घंटे होते हैं। यह पेपर अनिवार्य रूप से 33% पास करना होता है। अगर इस परीक्षा में परीक्षार्थी फेल हो जाता है। तो उसका सामान्य अध्ययन पेपर 1 को चेक नहीं किया जाता है। और उसे फेल घोषित कर दिया जाता है। यह पेपर भी माइनस मार्किंग होता है।
General Studies Paper – II
सामान्य अध्ययन पेपर 2 में निम्नलिखित विषयों पर से प्रश्न पूछे जाते हैं।
बोधन, आधारभूत गणना, समंकों की व्याख्या एवं पर्याप्तता, सामान्य मानसिक योग्यता, तार्किक अभियोग्यता एवं विश्लेषणात्मक योग्यता निर्णयन एवं समस्या समाधान इत्यादि से प्रश्न पूछे जाते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा के विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
सामान्य अध्ययन पेपर – I
कुल प्रश्न -100 | कुल अंक -200 | समय 2 घंटे |
---|
- राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं।
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
- भारत एवं विश्व भूगोल – भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक, भूगोल।
- भारतीय राज्यतन्त्र और शासन – संविधान, राजनैतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे, आदि।
- आर्थिक और सामाजिक विकास – सतत् विकास ,गरीबी ,समावेशन ,जनसांख्यिकी ,सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि।
- पर्यावरणीय परिस्थितिकी जैव विविधता और मौसम परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे जिनके लिए विषय गत विशेषज्ञता आवश्यक नहीं है।
- सामान्य विज्ञान
सामान्य अध्ययन पेपर – II
कुल प्रश्न -80 | कुल अंक -200 | समय 2 घंटे |
---|
- बोधगम्यता
- संचार कौशल सहित अंतर वैयक्तिक कौशल
- तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
- निर्णय लेना और समस्या समाधान
- सामान्य मानसिक योग्यता
- आधारभूत संख्यनन (संख्याएं और उनके संबंध , विस्तार क्रम आदि ) (दसवीं कक्षा का स्तर ), आंकड़ों का निर्वचन (चार्ट ग्राफ तालिका आंकड़ों का पर्याप्तता आदि दसवीं कक्षा का स्तर)
टिप्पणी 1 :
इस प्रश्न पत्र में कुल 80 प्रश्न होते हैं, और 200 अंक के होते हैं। समय दो घंटे होते हैं। यह पेपर अनिवार्य रूप से 33% पास करना होता है। अगर इस परीक्षा में परीक्षार्थी फेल हो जाता है। तो उसका सामान्य अध्ययन पेपर 1 को चेक नहीं किया जाता है। और उसे फेल घोषित कर दिया जाता है। यह पेपर भी 0.33 माइनस मार्किंग होता है।
टिप्पणी 2 :
मूल्यांकन के प्रयोजन से उम्मीदवार के लिए यह अनिवार्य है। कि वह सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपरों में सम्मिलित हो। यदि कोई उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपरों में सम्मिलित नहीं होता है, तब उसे अयोग्य ठहराया जाएगा।
UPSC Mains Exam
Questions Paper | Subject | Marks |
---|---|---|
Paper I | निबंध | 250 |
Paper II | सामान्य अध्ययन -1 भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज | 250 |
Paper III | सामान्य अध्ययन 2 शासन व्यवस्था, संविधान शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतरराष्ट्रीय संबंध | 250 |
Paper IV | सामान्य अध्ययन 3 प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास ,जैव विविधता ,पर्यावरण ,सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन | 250 |
Paper V | समान अध्ययन 4 नीतिशास्त्र सत्यनिष्ठा और अभिरुचि | 250 |
Paper VI | वैकल्पिक विषय प्रश्न पत्र -1 | 250 |
Paper VII | वैकल्पिक विषय प्रश्न पत्र -2 | 250 |
उप योग | 1750 | |
व्यक्तिगत परीक्षण | 275 | |
कुल योग | 2025 |
अहर्क प्रश्न पत्र
प्रश्न पत्र क
संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई कोई एक भारतीय भाषा
300 अंक
प्रश्न पत्र ख
अंग्रेजी
300 अंक
UPSC Syllabus 2025 Download in Hindi UPSC Syllabus in hindi
UPSC Syllabus 2025 Download in English UPSC Syllabus in English